Skip to content
Pratidin Ek Kavita

Janamdin | Baby Shaw

July 22 · 1 min · Episode 1209 · 2.5 MB
0:00-1:40

Streams straight from the publisher. podnod never proxies or re-hosts episode audio.

जन्मदिन ।  बेबी शॉ


 तुम्हें सोचते हुए

रोज़

एक नई दुनिया रचती हूँ


मिट्टी के चावल

धूल की सब्ज़ी

पत्ते की रोटी


खेल-घर जैसी...


एक ऐसी दुनिया

जिसे कोई नहीं जानता


जहाँ

प्रकाश-लोभ से

स्वयं को जलाती हूँ मैं...